IAF News: भारतीय वायुसेना के 93वें स्थापना दिवस पर दिखेगी ताकत, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की झलक

8 अक्टूबर को गाजियाबाद के हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर मुख्य परेड होगी। कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह, थल सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख, और पूर्व वायुसेना प्रमुख भी शामिल होंगे।

भारतीय वायुसेना देश का गर्व है। वायुसेना क्या कर सकती है इसे हमने हाल में पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान देखा। राफेल, सुखोई और ब्रह्मोस यूनिट ने आतंकियों के गढ़ में ऐसी चोट पहुंचाई जिसे वो कभी भूल नहीं पाएंगे। 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस है।

IAF

प्रतीकात्मक फोटो (istock)

भारतीय वायुसेना का पराक्रम हमने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान कुछ महीने पहले देखा। वायुसेना की भीषण मारक क्षमता ने महज कुछ ही मिनटों में पाकिस्तान के होश ठिकाने लगा दिए थे। वहीं, एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के किसी हमले को देश की सीमा के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया था। पाकिस्तान संघर्ष विराम के लिए भारतीय सेना के डीजीएमओ के सामने गिरगिराया था। इसलिए इस बार का स्थापना दिवस खास है। इस मौके पर वायुसेना अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी।

End of Feed