कलमा पढ़वाया फिर मार दी चाकू: अमेरिका से लौटा था जुबैर अंसारी; घर से ISIS के पर्चे बरामद, ATS जांच में जुटी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो सुरक्षा गार्डों पर धर्म पूछकर चाकू से हमला करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।ATS की तलाशी में आरोपी के घर से एक लैपटॉप, कुरान की तीन प्रतियां और एक संदिग्ध नोट बरामद हुआ है।

Mira-Bhayander Knife Attack: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो सुरक्षा गार्डों पर धर्म पूछकर चाकू से हमला करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी के घर से जांच एजेंसियों को एक नोट मिला है,जिसमें अकेले हमला करने और इस्लामिक स्टेट (ISIS) का उल्लेख किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मीरा रोड मामले के आरोपी को अदालत में किया गया पेश।

मीरा रोड मामले के आरोपी को अदालत में किया गया पेश।

नहीं पढ़ पाए कलमा तो मार दिया चाकू

आरोपी की पहचान 31 वर्षीय जैब जुबैर अंसारी के रूप में हुई है। वह मीरा रोड इलाके में अकेले रह रहा था। पुलिस के अनुसार, सोमवार तड़के उसने एक निर्माणाधीन इमारत पर तैनात दो सुरक्षा गार्डों से पहले पास की मस्जिद का रास्ता पूछा। जब गार्डों ने जानकारी होने से इनकार किया तो उसने उनसे धर्म पूछा और कथित तौर पर 'कलमा'पढ़ने को कहा।

End of Feed