J&K: कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 2 जवानों के शहीद होने की खबर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को CRPF कैंप पर आतंकी हमले की सूचना है। सूत्रों के अनुसार यहां आतंकवादियों ने कैंप की तरफ ओपन फायरिंग की, जिसमें तीन CRPF कर्मियों के घायल होने की खबर है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में अखनार एरिया में आज यानी बुधवार 11 नवंबर को आतंकवादी हमले की खबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां आतंकवादियों ने CRPF कैंप की तरफ ओपन फायरिंग की। इस आतंकी हमले में 2 सुरक्षाकर्मियों के शहीद होने की खबर है।

Indian Army PTI

कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला (फाइल फोटो)

मिली सूचना के अनुसार आज दोपहर लगभग 2.15 बजे आतंकवादियों ने घात लगाकर यह हमला किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस आतंकी हमले में तीन CRPF जवानों के घायल होने की सूचना थी। घायलों को अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

End of Feed