कठुआ आतंकी हमला: सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, घात लगाकर हुए हमले में JCO समेत 5 जवान शहीद

पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े संगठन कश्मीर टाइगर्स ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। कठुआ जिले में एक महीने के अंदर यह दूसरा बड़ा हमला है।

Kathua Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर में कठुआ जिले के माचेडी इलाके में सोमवार को सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर किए गए आतंकवादियों के हमले में जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच जवान शहीद हो गए और पांच अन्य घायल हुए हैं। आतंकियों की तलाश में व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। यहां चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। अभियान में हेलिकॉप्टर, ड्रोन का भी सहारा लिया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने सेना के वाहन को एक ग्रेनेड से निशाना बनाया और उस पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई, जब कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहई मल्हार में बदनोता गांव के पास माचेडी-किंडली-मल्हार मार्ग पर सेना का वाहन नियमित गश्त पर था।

terrorist attack kathua

कठुआ में आतंकी हमला

End of Feed