'जहन्नुम की आग में जलेंगे आतंकी', पहलगाम हमले पर सज्जाद लोन बोले- कश्मीरियों का आतंकवादियों से बड़ा कोई दुश्मन नहीं

Pahalgam Terror Attack: पीपुल्स कॉन्फ्रेंस पार्टी प्रमुख सज्जाद लोन ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि जहन्नुम की आग में आतंकवादी जलेंगे और जो लोग इनका समर्थन कर रहे हैं वो भी जहन्नुम की आग में जलेंगे। पहलगाम में हुए आतंकी हमले कम से कम एक पर्यटक की मौत हो गई।

Pahalgam Terror Attack: पीपुल्स कॉन्फ्रेंस पार्टी प्रमुख सज्जाद लोन ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकवादी हमारे बच्चों के और आने वाली पीढ़ियों के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि जहन्नुम की आग में आतंकवादी जलेंगे और जो लोग इनका समर्थन कर रहे हैं वो भी जहन्नुम की आग में जलेंगे।

Sajad Lone

पीपुल्स पार्टी प्रमुख सज्जाद लोन

आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध बरसाईं गोलियां

अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलियां बरसाईं जिसमें कम से कम एक पर्यटक की मौत हो गई और अन्य 20 घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आतंकवादी हमला बैसरन घाटी में हुआ जहां पर पैदल या तो खच्चरों की मदद से पहुंचा जा सकता है।

End of Feed