एक्सप्लेनर्स

कौन है आतंकी संगठन TRF? जिसने अमरनाथ यात्रा से पहले पहलगाम में पर्यटकों पर बरपाया कहर

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले हुए आतंकवादी हमले में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि 12 घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हमला बैसरन घाटी में हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है।

Image

पहलगाम आतंकी हमला

Photo : ANI

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले हुए आतंकवादी हमले में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हमला बैसरन घाटी में हुआ, जहां पर पैदल या फिर खच्चरों की मदद से पहुंचा जा सकता है। आतंकी हमले के तत्काल बाद सुरक्षाकर्मियों ने सर्च ऑपरेशन जारी किया और पूरे इलाके की घेराबंदी की गई।

बैसरन घाटी घूमने गए थे पर्यटक

अधिकारियों के मुताबिक, पर्यटक आज सुबह बैसरन घाटी घूमने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिससे कई लोग घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है।

कौन है आतंकी संगठन TRF?

टीआरएफ, जिसका पूरा नाम 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' है, ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दो-तीन आतंकवादी पुलिस की यूनिफॉर्म में आए और पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। साल 2019 में अस्तित्व में आया टीआरएफ दर्जनों आतंकवादी हमलों को अंजाम दे चुका है।

TRF के तार खतरनाक आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े हुए हैं। ऐसा माना जाता है कि टीआरएफ को लश्कर-ए-तैयबा ने बनाया था। टीआरएफ गैर-कश्मीरियों को निशाना बनाते हैं। टीआरएफ निर्दोष नागरिकों की हत्या, हथियारों की तस्करी, आतंकवादियों की भर्ती जैसे कामों में शामिल रहा।

कब शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा?

38 दिवसीय अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होने वाली है। देश भर से लाखों तीर्थयात्री दो मार्गों से पवित्र गुफा मंदिर की यात्रा करते हैं। एक मार्ग दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग है, जबकि दूसरा मार्ग गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर का छोटा बालटाल मार्ग है, जहां खड़ी चढ़ाई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article