देश

Pahalgam Attack: 'पहलगाम हमला, हाल के वर्षों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं बड़ा...' CM उमर की प्रतिक्रिया

J&K CM Omar Abdullah on J&K Pahalgam Attack: उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पहलगाम हमला 'हाल के वर्षों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं बड़ा' था। पहलगाम आतंकी हमले में कम से कम 1 व्यक्ति की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं।

Image

उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम हमले पर दी प्रतिक्रिया

J&K CM Abdullah on Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे 'घृणास्पद' और 'सबसे खराब किस्म का अमानवीय कृत्य" बताया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुआ हमला "हाल के वर्षों में नागरिकों पर हुए किसी भी हमले से कहीं बड़ा था।'

अब्दुल्ला ने एक्स पर कहा, 'मैं अविश्वसनीय रूप से स्तब्ध हूं। हमारे आगंतुकों पर यह हमला घृणित है। अपराधी जानवर हैं, अमानवीय हैं और घृणा के पात्र हैं। निंदा के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है।' उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह तुरंत श्रीनगर लौट रहे हैं। उमर ने कहा कि उनकी पार्टी की सहयोगी सकीना इटू घायलों के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लेने के लिए अस्पताल पहुंच गई हैं।

उन्होंने हताहतों की संख्या की पुष्टि करने से परहेज करते हुए कहा, 'मृतकों की संख्या का अभी भी पता लगाया जा रहा है और स्थिति स्पष्ट होने पर आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी दी जाएगी। कहने की ज़रूरत नहीं है कि यह हमला हाल के वर्षों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं ज़्यादा बड़ा है।'

यह हमला पहलगाम के खूबसूरत मैदान बैसरन में हुआ। मंगलवार दोपहर को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की जिसमें कम से कम 12 पर्यटक घायल हो गए।

इस क्षेत्र में केवल पैदल या टट्टुओं से ही पहुंचा जा सकता है

इस क्षेत्र में केवल पैदल या टट्टुओं से ही पहुंचा जा सकता है। गोलीबारी की आवाजें आने के तुरंत बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और लोगों को निकालने के प्रयास तुरंत शुरू कर दिए गए।

लोगों को निकालने के लिए एक हेलिकॉप्टर को लगाया गया

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, लोगों को निकालने के लिए एक हेलिकॉप्टर को लगाया गया, जबकि कुछ घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा टट्टुओं पर लादकर घास के मैदानों से नीचे लाया गया। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने उस दर्दनाक हमले को याद किया जब उनके प्रियजनों पर गोलियां चलाई गईं। एक महिला रो रही थी और बचाव कर्मियों से अपने पति को बचाने की गुहार लगा रही थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article