जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मिला आतंकी ठिकाना, खोजी कुत्तों ने ढ़ूंढे IED, विस्फोटक

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 18, 2023, 10:52 AM IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने आंतकी ठिकानों का पता लगाया। खोजी कुत्तों की मदद से एक ठिकाने पर संदिग्ध आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद किया।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को एक आतंकवादी ठिकाने का पता लगाया और मौके पर से विस्फोटक सामग्री बरामद किया।

terrorists in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मिला आतंकी ठिकाना

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुंछ के सलानी इलाके में 39 राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की ओर से एक सर्च अभियान शुरू किया गया था, जिस दौरान सेना के खोजी कुत्तों ने एक ठिकाने पर संदिग्ध IED और अन्य विस्फोटक सामग्री की मौजूदगी का पता लगाया।

End of Feed