संदिग्ध आतंकी उजैद से पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे, बड़े फिदायीन हमले की थी साजिश, पाकिस्तान के 5 हैंडलर दे रहे थे ऑनलाइन ट्रेनिंग

उजैद को उत्तर प्रदेश में किशोरों और युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर आतंकी साजिश के लिए तैयार करने का टास्क दिया गया था। वह नाबालिगों और युवाओं के मोबाइल पर आतंकी संगठनों के भड़काऊ वीडियो भेजता था और बाद में उन्हें डिलीट कर देता था।

ISI Terror Module: उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी उजैद से पूछताछ में सुरक्षा एजेंसियों के हाथ कई चौंकाने वाले सुराग लगे हैं। जांच में सामने आया है कि देश में एक बड़े फिदायीन हमले को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी। इसके लिए पाकिस्तान और पीओके (PoK) में बैठे पांच आतंकी चेहरे सोशल मीडिया के जरिए बाकायदा 'ऑनलाइन ट्रेनिंग क्लास' चला रहे थे और नए लड़कों की भर्ती की जा रही थी। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस आतंकी मॉड्यूल को पीओके के आमिर हमजा, अबू मुसाब, फुरकान और कामरान के अलावा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के खास मोहरे और आतंकी गैंगस्टर शहजाद भट्टी की ओर से ट्रेनिंग दी जा रही थी।

Uzaid arrested

संदिग्ध आतंकी उजैद से पूछताछ में कई खुलासे

सोशल मीडिया पर बनाए थे कई फर्जी आईडी और सीक्रेट ग्रुप

उजैद ने युवाओं को जोड़ने और आतंकी गतिविधियों के संचालन के लिए इंस्टाग्राम और सुरक्षित माने जाने वाले 'सेशन' (Session) ऐप का इस्तेमाल किया था। जांच में इन अकाउंट्स और ग्रुप्स का पता चला है। उजैद ने इंस्टाग्राम पर चार अलग-अलग आईडी बनाई थीं—

End of Feed