'मोदी जी से कहिए, आरोपी नंबर 4 ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा', राहुल का ऐलान

राहुल ने दिल्ली के व्यापारियों की अपील को लेकर एक्स पर पोस्ट में कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने पर ही आंदोलन खत्म हो सकता है। क्या है पूरा मामला जानिए...

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली में 1 नवंबर की रैली को लेकर अड़े हुए हैं। उन्होंने एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सरकार को घेरा है। राहुल ने दिल्ली के व्यापारियों की अपील को लेकर एक्स पर पोस्ट में कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने पर ही आंदोलन खत्म हो सकता है।

Rahul gandhi

राहुल गांधी का सरकार पर निशाना

ज्ञानेश कुमार को हटाएं....

राहुल ने एक्स पर पोस्ट में कहा, दिल्ली के हर व्यापारी से: हम आपसे प्यार करते हैं, आपकी बात सुन रहे हैं। मेट्रो सरकार ने बंद की, सड़कें सरकार ने सील की, राजधानी पर ताला सरकार ने लगाया। जब वोट ही चोरी हो जाए, तो कुछ भी सुरक्षित नहीं - न आपकी दुकान, न आपकी बचत, न आपके बच्चों का भविष्य। मोदी जी से कहिए - आरोपी नंबर 4, ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा।

End of Feed