Telangana New CM Oath Ceremony Timing: जानिए आज Revanth Reddy कब लेंगे Chief Minister पद की शपथ

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 7, 2023, 09:08 AM IST

Telangana New CM Oath Ceremony Timing: अनुमुला रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेने जा रहे हैं। यहां जानिए रेवंत रेड्डी कब और किस वक्त सीएम पद की शपथ लेंगे।

Telangana New CM Oath Ceremony Timing: तेलंगाना में कांग्रेस अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेने जा रहे हैं। यह शपथग्रहण समारोह हैदराबाद के विशाल एलबी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इस शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ इंडिया गठबंधन के कई नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। शपथ लेने का समय भी तय हो गया है। रेवंत रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर लेंगे। कांग्रेस नेतृत्व ने मंगलवार को रेवंत रेड्डी को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता और तेलंगाना का अगला मुख्यमंत्री नामित किया। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को हराया और कुल 119 सीटों में से 64 सीटें जीतीं। पार्टी की चुनाव पूर्व सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) को 1 सीट मिली।

Telengana New CM Oath Ceremony Timing, Revanth Reddy

रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के नए सीएम बनेंगे। (तस्वीर-फेसबुक)

कांग्रेस के सीनियर नेताओं से मिले रेवंत रेड्डी

अनुमूला रेवंत रेड्डी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से एक दिन पहले बुधवार को पार्टी के बडे़ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कुछ अन्य नेताओं से भेंट की। रेड्डी संसद भवन भी पहुंचे थे, हालांकि उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया। वह शपथ ग्रहण के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। वह तेलंगाना की मल्काजगिरि लोकसभा सीट से सांसद हैं।

End of Feed