विधानसभा में PS हुए बेहोश तो CPR देने में मंत्री ने नहीं की देरी, बाद में भेजे गए अस्पताल

तेलंगाना विधानसभा परिसर में मंगलवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन मित्तल के निजी सचिव राजू अचानक से बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। उन्हें फर्श पर बेहोशी की हालत में देख, मंत्री वाकिती श्रीहरी ने उन्हें CPR देने में देरी नहीं की।

Telangana : तेलंगाना विधानसभा परिसर में मंगलवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन मित्तल के निजी सचिव राजू अचानक से बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। उन्हें फर्श पर बेहोशी की हालत में देख, मंत्री वाकिती श्रीहरी ने उन्हें CPR देने में देरी नहीं की। मंत्री काफी देर तक उन्हें सीपीआई देते रहे। बाद में चिकित्साकर्मियों की मदद से राजू को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

CPR

तेलंगाना विधानसभा में मुख्य सचिव को सीपीआर देते मंत्री।

विधानसभा परिसर में अचानक गिर पड़े

कांग्रेस के PRO के अनुसार, राजू दिन में विधानसभा परिसर में अचानक गिर पड़े। घटना को देखते ही मंत्री वकिति श्रीहरि ने तुरंत हस्तक्षेप किया और उन्हें कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) दिया। बाद में मेडिकल स्टाफ की मदद से राजू को आगे के इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। यह घटना विधानसभा का सत्र चलने के दौरान हुई। यह घटना ऐसे समय हुई है जब विधानसभा सत्र के पहले दिन ही परिसर में BRS नेताओं और अधिकारियों के बीच टकराव के बाद विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद यह मामला सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी BRS के बीच एक नए राजनीतिक टकराव में बदल गया।

End of Feed