जिस केस में सिसोदिया हैं जेल के अंदर, अब उसी केस में ED की रडार पर आई तेलंगाना CM KCR की बेटी कविता, आज पूछताछ

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 9, 2023, 12:04 AM IST

दिल्ली शराब नीति घोटले में ही आप नेता मनीष सिसोदिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई और ईडी दोनों जांच कर रही है। इस मामले में कई छापे भी मारे जा चुके हैं और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस स्कैम में तेलंगाना से भी कनेक्शन सामने आया है।

दिल्ली शराब नीति घोटाले में ईडी की रडार पर अब तेलंगाना सीएम केसीआर की बेटी और बीआरएस नेता के कविता आ गई है। ईडी ने उन्हें आज यानि कि गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि कविता आज की पूछताछ को टालने की कोशिश में हैं।

दिल्ली पहुंची कविता

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता, जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है, वो बुधवार शाम नई दिल्ली पहुंच गईं। सूत्रों के मुताबिक, कविता ने प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश होने के लिए 15 मार्च तक का समय मांगा है। इस मामले पर अभी तक ईडी ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

End of Feed