'बीआरएस ने फोन टैपिंग के जरिए करोड़ों की उगाही की'; तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का दावा

आगामी नगरपालिका चुनावों से पहले जयशंकर भूपालपल्ली जिले के चेलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को 'ब्लैकमेल राजकीय (राजनीतिक) समिति' करार दिया। रेड्डी ने आरोप लगाया कि उन्होंने फोन टैपिंग की और विपक्षी नेताओं, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और पत्रकारों को भी नहीं बख्शा।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को फोन टैपिंग मामले में पूर्ववर्ती बीआरएस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछली बीआरएस सरकार ने व्यापारियों को धमकाया और फोन टैपिंग के जरिए सैकड़ों करोड़ रुपये की उगाही की।

reddy

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (Photo- PTI)

नगरपालिका चुनावों से पहले रेवंत रेड्डी ने खोला मोर्चा

ग्यारह फरवरी को होने वाले नगरपालिका चुनावों से पहले जयशंकर भूपालपल्ली जिले के चेलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को ’’ब्लैकमेल राजकीय (राजनीतिक) समिति’’ करार दिया। रेड्डी ने आरोप लगाया कि उन्होंने फोन टैपिंग की और विपक्षी नेताओं, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और पत्रकारों को भी नहीं बख्शा। उन्होंने पति-पत्नी के बीच की निजी बातचीत सुनी, फिल्म कलाकारों की बातें सुनीं और व्यापारियों को ब्लैकमेल भी किया। क्या धरती पर इससे ज्यादा जघन्य अपराध हो सकता है? क्या उनसे बड़ा पापी कोई और हो सकता है?

End of Feed