हम ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं कर सकते- तेज प्रताप यादव को लालू ने क्यों निकाला, भाई तेजस्वी ने कर दिया साफ!

Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव को आरजेडी से बाहर कर दिया गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार दोनों से दूर करने की घोषणा की है।

Tej Pratap Yadav News: विवादों में घिरे रहने वाले राजद नेता तेज प्रताप यादव को लालू यादव ने पार्टी और परिवार दोनों से दूर कर दिया है। तेज प्रताप यादव, लालू यादव के बड़े बेटे हैं और हाल के दिनों में वो अपनी दूसरी शादी और प्रेम संबंधों को लेकर विवादों में रहे हैं। एक दिन पहले ही तेज प्रताप यादव के फेसबुक पेज से नए रिश्ते के बारे में जानकारी दी गई थी, हालांकि तेज प्रताप ने इससे इनकार कर दिया है। लेकिन जिस तरह से तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की नई-नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ रही हैं, उससे ऐसा लगता है कि लालू परिवार सकते में आ गया है, यही वजह है कि लालू यादव ने पार्टी और परिवार दोनों से अपने बड़े बेटे को दूर कर दिया। कुछ इसी तरह का इशारा लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने भी किया है।

End of Feed