Delhi-Patna Rajdhani Train Bomb: पटना से नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी मिली। शनिवार रात में करीब 10.15 बजे के आसपास सूचना प्राप्त हुआ कि पटना से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में कोई संदिग्ध वस्तु रख दी गई है। इस सूचना के बाद पूरी ट्रेन की जांच बम डिस्पोजल स्क्वायड और अन्य डॉग स्क्वायड की टीम द्वारा कराई गई। पूरे जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई है। जिस नंबर से ये सूचना मिली थी उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली-पटना राजधानी ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी से रेल महकमे में मचा हड़कंप (ANI)
यात्री हुए परेशान
अधिकारियों ने शनिवार देर रात बताया कि दिल्ली से पटना जा रही तेजस राजधानी ट्रेन को बम की धमकी मिलने के बाद 31 मिनट के लिए रोका गया था। हालांकि, जांच में कुछ नहीं मिला। बता दें कि राजधानी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर रेल महकमे में हड़कंप मच गया। राजधानी एक्सप्रेस के डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 4 पर पहुंचते ही ट्रेन को खाली कराया गया। राजधानी एक्सप्रेस के सभी 16 कोच कि बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड ने सघन तलाशी ली। ट्रेन कि जांच में संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। शनिवार की रात 10:00 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंची ट्रेन 3 घंटे बाद दिल्ली के लिए रवाना हुई।
बम की सूचना से राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री परेशान हो गए। बम की सूचना देने वाले नंबर को लेकर जीआरपी और जिला पुलिस जांच में जुट गई है।
RPF अलीगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर गुलजार सिंह ने ANI को बताया, 'तेजस राजधानी ट्रेन दिल्ली से पटना जा रही थी। हमें दिल्ली कंट्रोल से ट्रेन में बम की धमकी के बारे में जानकारी मिली।' 'जैसे ही हमें जानकारी मिली, हमारी पूरी BDS (बम डिस्पोजल स्क्वाड) टीम, स्थानीय पुलिस, स्टेशन हाउस ऑफिसर, सिविल अधिकारी, हमारे डॉग स्क्वाड, BDS टीम और फायर ब्रिगेड के अधिकारी, यहां के डिविजनल अधिकारियों ने ट्रेन की जांच की... कुछ नहीं मिला।'
ट्रेन को क्लीयरेंस दिया गया
ट्रेन को अलीगढ़ भी रोका गया। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन को क्लीयरेंस के लिए थोड़ी देर के लिए रोका गया था। ट्रेन को 31 मिनट के लिए रोका गया था। फिर ट्रेन को क्लीयरेंस दे दिया गया है। इससे पहले जनवरी में, मऊ के पुलिस अधीक्षक एलमारन ने बताया था कि गोरखपुर से मुंबई जा रही काशी एक्सप्रेस में एक अनजान कॉलर से बम की धमकी मिलने के बाद कुछ भी नहीं मिला था।
