Vistara Flight: दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर विस्तारा की फ्लाइट में आई तकनीकी समस्या, कराई गई Emergency Landing

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 9, 2023, 09:51 PM IST

vistara flight emergency landing: दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट उड़ान भरने के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर लौटी, हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होना कारण बताया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलट ने तकनीकी खामी को पकड़ा
  2. दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा तुरंत ही की गई
  3. विमान का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया जिसके चलते उड़ान भरते ही विमान लौटा

दिल्ली के IGI Airport पर सोमवार की शाम एक खबर सामने आई बताया जा रहा है कि विस्तारा की दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, बताते हैं कि विमान का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया जिसके चलते उड़ान भरते ही विमान हवाईअड्डे पर लौट आया, यह घटना शाम 7.53 मिनट पर हुई।

Vistara Flight Emergency Landing

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा तुरंत ही की गई (फाइल फोटो)

सोमवार शाम करीब सात बजकर 53 मिनट पर तकनीकी खराबी के बारे में पता चला जिस फ्लाइट में यह दिक्कत आई उसका नंबर UK 781 है, विस्तारा की यह फ्लाइट दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही थी।

End of Feed