आंसू, दुख, अंतिम विदाई: एयर इंडिया पायलट कुंदर और फ्लाइट अटेंडेंट रोशनी सोंघारे का हुआ अंतिम संस्कार

कई लोग नम आंखों से कुंदर की तस्वीरें अपने हाथों में लिए हुए थे और दुर्घटना में उनकी मौत के एक सप्ताह बाद उन्हें अंतिम विदाई दे रहे थे।

Last rites of AI pilot Kunder And Roshni: पिछले सप्ताह अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान के को-पायलट फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर और फ्लाइट अटेंडेंट रोशनी सोंघरे को सैकड़ों लोगों ने भावभीनी विदाई दी। इनमें उनके परिवार के सदस्य और दोसत शामिल थे। उनका अंतिम संस्कार आज किया गया। कुंदर का अंतिम संस्कार दोपहर में मुंबई के सेवरी क्रिश्चियन कब्रिस्तान में किया गया, जबकि रोशनी सोंघरे का अंतिम संस्कार निकटवर्ती ठाणे जिले में किया गया।

Air India Pilot Kundar Last rites

रोती-बिलखती क्लाइव कुंदर की मां

नम आंखों से कुंदर की तस्वीरें हाथों में लिए हुए थे लोग

कई लोग नम आंखों से कुंदर की तस्वीरें अपने हाथों में लिए हुए थे और दुर्घटना में उनकी मौत के एक सप्ताह बाद उन्हें अंतिम विदाई दे रहे थे। इससे पहले सुबह कुंदर के पार्थिव शरीर वाला ताबूत विमान से मुंबई हवाई अड्डे पहुंचा और उसके बाद गोरेगांव (पश्चिम) के राम मंदिर रोड स्थित सनटेक सिटी स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। कुंदर के कई दोस्त और रिश्तेदार व स्थानीय निवासी श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर जमा हुए और बाद में उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। कुंदर मुंबई में अपने बुजुर्ग माता-पिता और छोटी बहन के साथ रहते थे। दोपहर एक बजे तक कुंदर के घर पर पार्थिव शरीर रखा गया और बाद में कब्रिस्तान ले जाया गया।

End of Feed