VIDEO: 'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता तो आप मुझे क्या टिप्स देतीं?', जब PM मोदी ने टीचर से मांगी सलाह; मिला मजेदार जवाब

शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल टीचर्स अवॉर्ड विजेताओं से संवाद किया। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के टैलेंट को पहचानने, उनके भीतर के बचपन को बनाए रखने और शिक्षा को किताबों व सिलेबस से आगे ले जाने की जरूरत पर चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने एक शिक्षक से बेहतर पब्लिक स्पीकर बनने की टिप भी मांगी।

Teachers Day: शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल टीचर्स अवार्ड्स विनर्स से बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने शिक्षकों से बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण पर चर्चा की। पीएम मोदी ने शिक्षकों से संवाद के दौरान कहा, "हो सकता है एक-आध बच्चा शिक्षा में ठीक नहीं होगा, लेकिन परमात्मा ने हर एक को कोई ना कोई ताकत दी होती है। क्या आप लोग उसके टैलेंट को पहचानने के लिए कोई कोशिश करते हैं?"

pm modi (40)

टीचर्स डे के अवसर पर PM मोदी ने शिक्षकों से किया संवाद। ANI

इस पर शिक्षकों ने कहा कि हम बहुत सारी कोशिश करते हैं। इनफैक्ट वही हमारी कोशिश होती है कि क्योंकि मेरा मानना है कि हमारे विद्यालय में या हमारी कक्षा में जितने बच्चे हैं उन सभी में अलग-अलग खूबी है, अलग-अलग टैलेंट है, अलग-अलग चैलेंज है और एक शिक्षक के नाते उन सारे टैलेंट्स को आइडेंटिफाई किया जाता है। प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान एक शिक्षक से अपने पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स को बेहतर करने का तरीका पूछा। पीएम मोदी के इस सवाल का शिक्षक ने आत्मविश्वास और लगातार अभ्यास को लेकर दिलचस्प जवाब दिया।

End of Feed