तेलंगाना चुनाव से पहले नायडू का जेल से बड़ा 'खेल', पत्नी-बेटे संग मिलकर फेंका ये पासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2023, 01:52 PM IST

नायडू पिछले महीने आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम मामले में गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद हैं। टीडीपी नेताओं के मुताबिक, नायडू ने सुबह 10 बजे उपवास शुरू किया और शाम 5 बजे तक यह उपवास जारी रहेगा।

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को जेल में एक दिन की भूख हड़ताल शुरू की। पार्टी नेताओं ने कहा कि राजमुंदरी सेंट्रल जेल में उनकी भूख हड़ताल अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ है। नायडू पिछले महीने आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम मामले में गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद हैं। टीडीपी नेताओं के मुताबिक, नायडू ने सुबह 10 बजे उपवास शुरू किया और शाम 5 बजे तक यह उपवास जारी रहेगा।

Chandrababu Naidu

जेल में अनशन पर चंद्रबाबू नायडू

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती पर उपवास मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के निरंकुश शासन और आंध्र प्रदेश में जिस तरह से लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है, उसके विरोध में है। नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी भी उनकी अवैध गिरफ्तारी के विरोध में राजमुंदरी में दिन भर के उपवास पर बैठीं।

End of Feed