Nida Khan: 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजी गई निदा खान, पढ़ें नासिक TCS धर्मांतरण कांड की आरोपी का कच्चा-चिट्ठा

टीसीएस के नासिक यूनिट में कर्मचारियों द्वारा यौन उत्पीड़न, जबरन धर्मांतरण और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें कई FIR दर्ज हुई हैं। इस मामले में आरोपी निदा खान को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे एक 'बेहद गंभीर' मामला बताया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस प्रकरण की पूरी गंभीरता के साथ जांच कर रही है और संबंधित जांच एजेंसियों को मामले की तह तक जाने के निर्देश दिए गए हैं।

TCS Nashik Case: महाराष्ट्र के नासिक जिले में आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस पर जबरन धर्मांतरण, यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार निदा खान (Nida Khan) की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। उसे 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।

nida khan

नासिक TCS धर्मांतरण कांड की आरोपी निदा खान की फाइल फोटो।

25 मार्च से फरार चल रही निदा खान की तलाश में नासिक पुलिस की दो टीमें लगातार जुटी हुई थीं। आखिरकार उसे छत्रपति संभाजीनगर के नारेगांव स्थित कैसर कॉलोनी के एक फ्लैट से हिरासत में लिया गया है।

End of Feed