कश्मीर घाटी में मिलिट्री स्पेशल ट्रेन से पहुंचे टैंक और आर्टिलरी गन, जटिल इलाकों में होगी तैनाती

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 17, 2025, 10:28 PM IST

दरअसल, भारतीय सेना ने मंगलवार को यह महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक्स उपलब्धि हासिल की है। इसके तहत कश्मीर घाटी में टैंकों और तोपखाने की तैनाती को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। यह तैनाती मिलिट्री स्पेशल ट्रेन के माध्यम से की गई।

भारतीय सेना के टैंक और आर्टिलरी गन कश्मीर घाटी पहुंचे। बता दें कि यह देश के उत्तरी सीमा से लगते इलाके हैं। यहां खास बात यह है कि कश्मीर घाटी तक टैंकों और तोपखाने को ले जाने का काम ट्रेन के माध्यम से पूरा किया गया है। यह कोई साधारण ट्रेन नहीं है, बल्कि एक मिलिट्री स्पेशल ट्रेन है। यही कारण है कि टैंकों और तोपखाने की इस तैनाती को जटिल क्षेत्रों में सेना की मजबूत होती लॉजिस्टिक क्षमता से जोड़ा जा रहा है। दरअसल, भारतीय सेना ने मंगलवार को यह महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक्स उपलब्धि हासिल की है। इसके तहत कश्मीर घाटी में टैंकों और तोपखाने की तैनाती को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। यह तैनाती मिलिट्री स्पेशल ट्रेन के माध्यम से की गई।

Tank

कश्मीर घाटी में मिलिट्री स्पेशल ट्रेन से पहुंचे टैंक और आर्टिलरी गन (प्रतीकात्मक तस्वीर 0(PTI)

अंतर्गत टैंक, आर्टिलरी गन, डोजर की तैनाती

सेना का मानना है कि यह उनकी बढ़ी हुई गतिशीलता और सुदृढ़ लॉजिस्टिक क्षमता का स्पष्ट प्रमाण है। सेना ने इस सत्यापन अभ्यास के अंतर्गत टैंक, आर्टिलरी गन और डोजर को जम्मू क्षेत्र से अनंतनाग, कश्मीर तक सफलतापूर्वक स्थानांतरित किया। यह उपलब्धि देश की उत्तरी सीमाओं पर त्वरित सैन्य साजो-सामान की तैनाती और परिचालन तत्परता को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। सेना के मुताबिक लॉजिस्टिक के क्षेत्र में यह मील का पत्थर रेल मंत्रालय के साथ घनिष्ठ समन्वय से प्राप्त किया गया।

End of Feed