तंदूर कांड से लेकर मीरा रोड तक, रूह कंपा देती हैं हैवानियत भरी ये 5 हत्याएं

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 9, 2023, 02:03 PM IST

Mira Road murder : नृशंस एवं बर्बर हत्याओं के बारे में जानकर हर किसी के मन में बस यही सवाल उठता है कि आखिर कोई व्यक्ति ऐसा कैसे कर सकता है? लेकिन ये घटनाएं समाज की विकृत मानसिकता से परदा उठाती हैं। जघन्य अपराधों के बारे में जानकर शरीर में सिहरन दौड़ जाती है।

Mira Road murder : मुंबई के मीरा रोड इलाके में लिव इन पार्टनर की हुई जघन्य हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आरोपी मनोज साने ने 32 साल की अपनी पार्टनर सरस्वती वैद्य के शव के साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। हैरान करने वाली बात यह है कि साने को अपने इस जघन्य कुकृत्य पर कोई पछतावा नहीं है। इस तरह के हत्याकांड दुर्लभतम हत्याओं की श्रेणी में आते हैं। देश में इस तरह के कई अन्य जघन्य भी अपराध हुए हैं जिनके बारे में जानकर शरीर में सिहरन दौड़ जाती है। नृशंस एवं बर्बर हत्याओं के बारे में जानकर हर किसी के मन में बस यही सवाल उठता है कि आखिर कोई व्यक्ति ऐसा कैसे कर सकता है? लेकिन ये घटनाएं समाज की विकृत मानसिकता से परदा उठाती हैं। यहां हम कुछ इसी तरह की घटनाओं के बारे में आपको बताएंगे-

murder

सनसनीखेज वारदातों से जब-जब दहला देश।

तंदूर मर्डर केस, 1995

साल 1995 की मर्डर की इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एक व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या इतनी बेरहमी से कर सकता है, इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। इस हत्याकांड की जड़ में एक प्रेम कहानी थी। सुशील शर्मा नाम के शख्स ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी नैना साहनी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद सुशील उसके शव को लेकर दक्षिणी दिल्ली के एक रेस्तरां पहुंचा। लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपनी पत्नी के शव को तंदूर में डालकर जला दिया। इस मामले में सुशील को फांसी की सजा हुई लेकिन बाद में उसकी सजा आजीवन कारावास में तब्दील हो गई। जेल में 29 साल बिताने के बाद वह 2018 में जेल से छूट गया।

End of Feed