सड़क पर पटाखा फोड़ने से किया मना तो स्पेशल सब-इंस्पेक्टर की ले ली जान! 3 गिरफ्तार

तमिलनाडु के थेनी में सड़क पर पटाखे फोड़ने से रोकने पर पुलिस SSI सेंथिल कुमार की आरोपियों ने जान ही ले ली। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

तमिलनाडु के थेनी जिले में कानून और व्यवस्था से जुड़ी एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां सड़क पर पटाखे जलाने से रोकने पर एक पुलिस स्पेशल सब इंस्पेक्टर की कुछ लोगों ने जान ले ली। यहां ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे पुलिस स्पेशल सब-इंस्पेक्टर (SSI) सेंथिल कुमार की युवाओं के एक समूह के साथ हुई धक्का-मुक्की के बाद मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन स्थानीय युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

tamilnadu

तमिलनाडु में स्पेशल सब इंस्पेक्टर की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो-Canva)

End of Feed