9 साल की बच्ची का खोना या खराब कानून-व्यवस्था...आखिर तमिलनाडु में विजय की रैली में कैसे मची भगदड़?

अभिनेता से राजनेता बने विजय की रैली के दौरान जब अचानक बड़ी संख्या में लोग एक ही दिशा में बढ़ने लगे, तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। भले ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे, लेकिन इस दौरान कई लोगों की जान चली गई।

Tamil Nadu Karur Rally Update: तमिलनाडु के करूर में शनिवार को एक दुखद घटना घटी। अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता से राजनेता बने विजय की राजनीतिक रैली में भारी भीड़ जमा हुई थी। इसी दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 30 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई और भारी संख्या में लोग घायल हो गए। भगदड़ के दौरान बेहोश हुए लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

karur

तमिलनाडु में विजय की रैली में भगदड़ मचने से कई लोग मरे

9 साल की लापता लड़की को ढूंढने चले लोग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु वेत्री काझागम (TVK) के प्रमुख विजय को सुनने और देखने के लिए लगभग 100,000 लोग जमा हुए थे। लेकिन स्थिति वहां बिगड़ गई जब एक 9 साल की लड़की लापता हो गई और लोग उसे ढूंढने के लिए एक ही दिशा में भागने लगे। इस दौरान भगदड़ मच गई।

End of Feed