TVK Rally Stampede: विजय की रैली में मची भगदड़ को लेकर जांच आयोग का गठन, मृतकों के परिवारों को मिलेंगे 10 लाख रुपये

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने विजय की रैली में मची भगदड़ में हुई मौतों की जांच के लिए न्यायमूर्ति अरुणा जगदीशन के नेतृत्व में जांच आयोग के गठन की घोषणा की है। साथ ही जान गंवाने वालों के परिवारों को 10 लाख रुपये प्रति परिवार मुआवजा देने की घोषणा की।

TVL Leader Vijay Rally Stampede: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने करूर में TVK प्रमुख विजय की रैली में भगदड़ से जान गंवाने वालों के परिवारों को 10 लाख रुपये प्रति परिवार मुआवजा देने की घोषणा की। घायलों को 1 लाख रुपये प्रति व्यक्ति मुआवजा दिया जाएगा। 27 सितंबर की शाम करूर में विजय की चुनावी रैली में भगदड़ से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। स्टालिन ने कहा कि मृतकों में आठ बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं।

karur (1)

करूर भगदड़ मामले में न्यायमूर्ति अरुणा जगदीशन के नेतृत्व में जांच आयोग के गठन की घोषणा। Photo-PTI

न्यायमूर्ति अरुणा जगदीशन के नेतृत्व में होगी जांच

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने विजय की रैली में मची भगदड़ में हुई मौतों की जांच के लिए न्यायमूर्ति अरुणा जगदीशन के नेतृत्व में जांच आयोग के गठन की घोषणा की है। 27 सितंबर की देर रात जारी एक बयान में उन्होंने कहा, 'इस शोकपूर्ण घटना की वजहों की जांच के लिए, सेवानिवृत्त जज जस्टिस अरुणा जगदेसन की अध्यक्षता में एक जांच आयोग बनाया जाएगा। इसके अलावा, मैंने तिरुचिरापल्ली, सालेम और दिंडीगुल के जिला कलेक्टरों को करूर जाने और करूर जिला प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्य का समन्वय करने का निर्देश दिया है।'

End of Feed