देश

अब भाजपा में नहीं रहे अन्नामलाई, नितिन नवीन ने इस्तीफा किया स्वीकार; कभी तमिलनाडु में BJP के थे चेहरा

बीजेपी से के अन्नामलाई (K Annamalai) आउट हो गए हैं। अन्नामलाई का इस्तीफा बीजेपी (BJP) ने स्वीकार कर लिया है। अन्नामलाई तमिलनाडु भाजपा के वरिष्ठ नेता थे और कभी बीजेपी का राज्य में चेहरा रहे थे।

Image

अन्नामलाई ने भाजपा से इस्तीफा दिया

तमिलनाडु भाजपा (BJP) के बड़े नेताओं में से एक के अन्नामलाई (K Annamalai) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अन्नामलाई दो दिन पहले दिल्ली आए थे, नितिन नवीन और अमित शाह से मुलाकात थी, कहा जा रहा था कि तभी उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया था। जिसके बाद आज बीजेपी की ओर से इसका कंफर्मेशन आ गया कि अन्नामलाई का इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकार कर लिया है।

बीजेपी ने क्या कहा?

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ’’भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’’

क्यों नाराज थे अन्नामलाई?

तमिलनाडु में इसी साल हुए विधानसभा चुनाव के लिए अन्नाद्रमुक के साथ भाजपा का गठबंधन बहाल होने से नाराज थे। अन्नामलाई का कहना था कि इस गठबंधन से बीजेपी को काफी नुकसान होगा। साथ ही नैनार नागेंद्रन को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से अन्नामलाई असंतुष्ट बताए जा रहे थे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान 2021 का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा था। तब बीजेपी की चर्चा तमिलनाडु में काफी थी, लेकिन जीत नहीं मिली, जबकि हाल ही में हुए चुनाव में अन्नामलाई ने चुनाव नहीं लड़ा और प्रचार भी सीमित ही रहा।

क्या नई पार्टी बनाएंगे अन्नामलाई?

दावा है कि अन्नामलाई अब नई पार्टी बनाकर तमिलनाडु की राजनीति करेंगे। अन्नामलाई ने खुद आज 12 बजे सोशल मीडिया के जरिए इसपर जवाब देंगे। अन्नामलाई ने ’एक्स’ पर अपने सोशल मीडिया संवाद का लिंक पोस्ट करते हुए कहा, ’’कल दोपहर 12 बजे, मैं सोशल मीडिया पर आप सभी के साथ बातचीत करने, अपने विचार साझा करने और खुलकर दिल से दिल की बात करने के लिए उत्सुक हूं।’’

इससे पहले नई पार्टी बनाने की अटकलों पर अन्नामलाई ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि वह दो दिन में अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे। उन्होंने कहा था, "कृपया प्रतीक्षा करें। हम दो दिन में बैठकर बात करेंगे।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article