देश

'कभी नहीं भूलेंगे 'दगाबाजी', TVK का समर्थन कर हमें धोखा दिया', कांग्रेस पर उदयनिधि स्टालिन का बड़ा हमला

DMK नेता उदयनिधि ने कहा कि यहां तक कि चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के विधायक हमारे नेता से मिलने नहीं आए। गठबंधन के सहयोगी दल हमारे साथ रहे लेकिन कांग्रेस ने अलग रास्ता अपना लिया।' उदयनिधि का यह बयान ऐसे समय आया है जब डीएमके पहले ही आठ जून को दिल्ली में होने वाली इंडी ब्लॉक से दूरी बना ली है।

Image

डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन।

Photo : Twitter

Udhayanidhi Stalin : टीवीके को समर्थन दिए जाने पर डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। स्टालिन ने कहा है कि 'कांग्रेस की दगाबाजी को डीएमके कभी भूलेगी नहीं। टीवीके को अपना समर्थन देकर कांग्रेस ने हमारे साथ धोखा किया। उदयनिधि ने कहा कि यहां तक कि चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के विधायक हमारे नेता से मिलने नहीं आए। गठबंधन के सहयोगी दल हमारे साथ रहे लेकिन कांग्रेस ने अलग रास्ता अपना लिया।' उदयनिधि का यह बयान ऐसे समय आया है जब डीएमके पहले ही आठ जून को दिल्ली में होने वाली इंडी ब्लॉक से दूरी बना ली है। डीएमके का कहना है कि वह इस बैठक में शामिल नहीं होगी।

लोकसभा में कांग्रेस से अलग बैठेगी डीएमके

टीवीके को समर्थन दिए जाने के बाद कांगेस और डीएमके में दूरी बढ़ती जा रही है। इस बीच डीएमके लोकसभा में अपनी पूर्व सहयोगी कांग्रेस से अलग बैठने की मंजूरी मिल गई। पिछले महीने, डीएमके ने लोकसभा में अपने सांसदों के बैठने की व्यवस्था में बदलाव की मांग की थी। इसने कहा था कि कांग्रेस के साथ उसका गठबंधन समाप्त हो गया है और उसके सदस्यों का कांग्रेस के सदस्यों के साथ बैठना उचित नहीं होगा। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि द्रमुक को लोकसभा सचिवालय द्वारा लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी दे दी गई है।

कनिमोई ने लोकसभा स्पीकर को लिखा था पत्र

सूत्रों के अनुसार, डीएमके के सांसदों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था पर काम किया जा रहा है। डीएमके नेता कनिमोई करुणानिधि ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा था कि बदले राजनीतिक हालात के मद्देनजर उनकी पार्टी के सांसदों के लिए कांग्रेस सांसदों से अलग बैठने की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके साथ ही, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के 8 जून को यहां होने वाली 'इंडिया’ गठबंधन की बैठक में शामिल होने की भी संभावना नहीं है।

अब कांग्रेस टीवीके सरकार का हिस्सा

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में केवल पांच सीट जीतने वाली कांग्रेस ने सरकार गठन में टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया, जिससे उसका पुरानी सहयोगी डीएमके के साथ गठबंधन समाप्त हो गया। अब कांग्रेस टीवीके सरकार का हिस्सा है। कांग्रेस ने द्रमुक के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव लड़ा था। कांग्रेस के इस कदम को डीएमके के वरिष्ठ नेताओं ने 'पीठ में छुरा घोंपने’ वाला और 'विश्वासघात’ करार दिया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!