Vijay CM Oath Ceremony: थलपति विजय ने ली सीएम पद की शपथ, बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री मोदी ने विजय को दी बधाई
- तमिलनाडु में थलपति विजय ने रचा नया इतिहास
- अभिनेता से नेता बने विजय जोसेफ ने ली सीएम पद की शपथ
- इसमें राहुल गांधी से लेकर कई बड़े नेता शामिल हुए
- विजय के साथ 9 नेताओं ने मंत्रिपद की शपथ ली
विजय के माता-पिता थे बेहद खुश और भावुक
विजय के माता-पिता अपने बेटे को अपने पहले ही चुनाव में राजनीतिक शिखर पर पहुंचते देख बेहद खुश और भावुक थे। विजय ने तमिलगा वेट्री कजगम पार्टी बनाने के दो साल बाद यह चुनाव जीता। रविवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही लगभग 60 वर्षों में तमिलनाडु में पहली बार गैर-डीएमके, गैर-एआईएडीएमके सरकार का गठन हुआ। द्रविड़ बहुल क्षेत्र तमिलनाडु में यह पहली बार है। यह शपथ ग्रहण समारोह विजय के प्रशंसकों और समर्थकों के बीच उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।परंपरा से हटकर रहा ड्रेस कोड
टीवीके नेता आदव अर्जुन, एन. आनंद, आर. निर्मल कुमार, के.जी. अरुणराज और सेंगोत्तैयान - जो सभी विजय के करीबी माने जाते हैं, मंत्री पद की शपथ ली। रविवार को विजय अपने ट्रेडमार्क सफेद कमीज और बेज/खाकी पतलून से हटकर एक अलग रूप में नजर आए। उन्होंने साफ सफेद कमीज, गहरे रंग की पतलून पहनी थी और उसके ऊपर ब्लेजर लगाया था। उनके अधिकांश मंत्रिमंडल सहयोगियों के भी कमीज और पतलून पहने होने के कारण, टीवीके मंत्रिमंडल की ड्रेस कोड भी सामान्य से हटकर प्रतीत हुई, क्योंकि तमिलनाडु की राजनीति में पुरुषों के लिए सफेद धोती और सफेद कमीज पहनना ही सामान्य बात रही है।मंत्रिमंडल में युवा चेहरे शामिल
राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर ने विजय और उनके नौ मंत्रिमंडल सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिनमें द्रविड़ियन दिग्गज के.ए. सेंगोत्तैयान और युवा चेहरे डॉ. टी.के. प्रभु और एस. कीर्तना शामिल थे। टीवीके कार्यकर्ताओं की लगातार सीटी बजाने के बीच, विजय ने ईश्वर के नाम पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और निवर्तमान डीएमके सरकार के अधिकांश मंत्रियों के विपरीत, मंत्रियों ने भी ईश्वर के नाम पर शपथ ली।कहा- मेरा कोई शाही परिवार नहीं
अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि उनका कोई शाही परिवार नहीं है और लोगों ने उनका स्वागत और स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि वे झूठे वादों से लोगों को धोखा नहीं देंगे। विजय के माता-पिता - एस ए चंद्रशेखर और शोभा, अभिनेत्री तृषा और कई अन्य आमंत्रित अतिथि जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में शामिल हुए। सरकारी फाइलों पर उनके पहले हस्ताक्षर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष बल गठित करने से संबंधित थे।प्रधानमंत्री मोदी ने टीवीके प्रमुख विजय को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय को बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी। टीवीके प्रमुख और उसके विधायक दल के नेता विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चेन्नई में आयोजित एक रंगारंग समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री सी. जोसेफ विजय को बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। केंद्र सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी।भव्य समारोह में सी जोसेफ विजय ने ली शपथ
रविवार को एक भव्य समारोह में सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समारोह में कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी भी उपस्थित थे। इसके साथ ही दक्षिणी राज्य में 60 वर्षों में पहली बार डीएमके और एआईएडीएमके के अलावा किसी अन्य पार्टी की सरकार बनी है। उनके मंत्रिमंडल में युवा और अनुभवी नेताओं का मिश्रण है, जिसमें टीवीके प्रमुख की खास टीम को 51 वर्षीय अभिनेता से राजनेता बने विजय के पहले मंत्रिमंडल में जगह मिली।Vijay CM Oath Ceremony Live: शपथ लेने के बाद विजय ने राज्यपाल अर्लेकर का अभिनंदन किया
Vijay CM Oath Ceremony Live: मंच पर दिखा विजय का अंदाज
इंडियन यूथ कांग्रेस ने इस अंदाज में राहुल-विजय को दिखाया
Rahul Gandhi and Vijay Thalapathy lead Gen Z hope‼️💥 pic.twitter.com/Vsm39xvSnm
— Indian Youth Congress (@IYC) May 10, 2026
Vijay CM Oath Ceremony Live: विजय ने ली तमिलनाडु सीएम पद की शपथ, समर्थकों में मचा शोर
सीएम विजय के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी
Vijay CM Oath Ceremony Live: विजय ने ली सीएम पद की शपथ
Vijay CM Oath Ceremony Live: विजय ने ली तमिलनाडु सीएम पद की शपथ
विजय जोसेफ ने ली तमिलनाडु सीएम पद की शपथ, समारोह स्थल में गूंजा शोर,जोश में समर्थकचेन्नई: टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से नामित मंत्रियों का परिचय कराया।
वंदे मातरम के साथ शुरुआत
शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई। मंच पर पहुंचे विजय और उनके संभावित मंत्रीमंत्री बनाए जाने वाले 9 विधायकों की सूची
नामित मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु राज्य के लिए मंत्री बनाए जाने वाले 9 लोगों की सूची की सिफारिश की है।1. एन. आनंद
2. आधव अर्जुन
3. डॉ. के.जी. अरुणराज,
4. के.ए. सेंगोट्टैयन
5. पी. वेंकटरमणन
6. आर. निर्मलकुमार
7. राजमोहन
8. डॉ. टी.के. प्रभु
9. सेल्वी एस. कीर्तना
समारोह स्थल पहुंची एक्टर तृषा
टीवीके ने 108 सीटें जीतीं
डीएमके-एडीएमके की सत्ता से ऊब चुके लोगों की भीड़ के बीच विजय की लोकप्रियता और बदलाव की मांग के समर्थन में टीवीके ने अपने पहले विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतीं। चुनाव के बाद की राजनीति के बीच विजय ने कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), वीसीके और आईयूएमएल के साथ गठबंधन करके 118 सीटों का बहुमत हासिल कर लिया और अब वे गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।अभिनेत्री तृषा कृष्णन चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूद हैं, जहां टीवीके प्रमुख सी जोसेफ विजय कुछ ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
तमिलनाडु | चेन्नई में टीवीके प्रमुख विजय के आवास पर सुरक्षा काफिला तैनात है, जो आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं।
टीवीके नेता आधव अर्जुन चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे, जहां टीवीके प्रमुख विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
चेन्नई | टीवीके नेता और निर्वाचित विधायक केए सेनगोट्टैयन टीवीके प्रमुख विजय के आवास पर पहुंचे
विपक्ष के नेता राहुल गांधी तमिलनाडु रवाना होने के लिए आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचे। वे आज चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
TVK मंत्रिमंडल में नहीं होंगे वामदल
डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल दोनों वामपंथी दलों माकपा और भाकपा ने टीवीके को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। वामदलों ने कहा कि यह निर्णय महज भाजपा को राज्य में पिछले दरवाजे से प्रवेश करने से रोकने के लिए लिया गया है। हालांकि, राज्य के अधिकारों की लड़ाई में वह डीएमके के साथ बने रहेंगे। वामदलों ने ऐलान किया कि वह टीवीके मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं बनेंगे।किस-किसने दिया समर्थन
विजय की टीवीके के पास कांग्रेस के पांच, भाकपा और माकपा के दो-दो, वीसीके और आईयूएमएल के दो-दो विधायकों का समर्थन है। हालांकि, भाकपा ने स्पष्ट किया है कि वह मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी।कब और कहां होगा शपथग्रहण समारोह
विजय 10 मई दिन रविवार को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह नेहरू स्टेडियम चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी
विधानसभा चुनाव में 108 सीटों के साथ तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं था। उसे बहुमत के लिए 10 सीटों की और जरूरत थी। ऐसे में विजय ने कांग्रेस और वामदलों से समर्थन मांगा। इसके बावजूद भी सरकार गठन पर पेंच फंसा हुआ था। हालांकि, शनिवार को आईयूएमएल ने भी टीवीके को अपना समर्थन दे दिया।टीवीके की सरकार बनने का रास्ता साफ
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से लगातार विजय राज्यपाल से मुलाकात कर रहे थे, लेकिन उन्हें सरकार बनाने का न्योता नहीं मिला था, लेकिन शनिवार को विजय सरकार का रास्ता साफ हो गया। विजय ने अबतक चार बार राज्यपाल से मुलाकात की है।Exclusive: 'लिमिट क्रॉस कर चुका विपक्ष, ऑल दे बेस्ट...', SIR विवाद पर हरदीप सिंह पुरी ने किया पलटवार; राहुल को भी घेरा
'पश्चिम बंगाल में पंजीकृत मदरसों में ‘वंदे मातरम’गाना हुआ अनिवार्य', मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बोले- हर घुसपैठिए को खदेड़ा जाएगा
48 घंटे में छह हत्याओं से दहला मणिपुर; आज दो लोगों को सोते समय उग्रवादियों ने मार दी गोली, इस महीने में 13 मारे गए
'ज्ञानेश कुमार ने BJP से चुनाव लड़ने का दिया था ऑफर', केरल के पूर्व मुख्य सचिव का बड़ा दावा! राहुल गांधी ने VIDEO शेयर कर घेरा
डीजल को टक्कर देने आ रही देश की पहली LNG ट्रेन, 27 सितंबर को अमित शाह करेंगे लॉन्च, जानें खासियतें
© 2026 Times Horizon Private Limited
