Tamil Nadu Bus Accident: तमिलनाडु में खाई में गिरी बस, 55 थे सवार, अब तक 8 की मौत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 30, 2023, 10:54 PM IST

Tamil Nadu Bus Accident: तमिलनाडु पुलिस ने कहा कि शनिवार शाम तमिलनाडु के मरापलम के पास एक पर्यटक बस के खाई में गिर जाने से तीन महिलाओं सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।

Tamil Nadu Bus Accident: तमिलनाडु में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक टूरिस्ट बस खाई में जा गिरी है। इस बस में कुल 58 लोग सवार थे, जिसमें से अबतक 8 लोगों की मौत की खबर है। साथ ही कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

tamil nadu bus accident

तमिलनाडु में खाई में गिरी बस

मरापलम के पास खाई में गिरी बस

इस हादसे को लेकर तमिलनाडु पुलिस ने कहा कि शनिवार शाम तमिलनाडु के मरापलम के पास एक पर्यटक बस के खाई में गिर जाने से तीन महिलाओं सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कोयंबटूर जोन के पुलिस उपमहानिरीक्षक सरवना सुंदर ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "हादसे में लगभग आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे की जांच जारी है।"

End of Feed