'देशद्रोही हम या सरेंडर करने वाले?' वंदे मातरम विवाद पर भड़के खरगे, 'दिमागी नक्सल' बयान पर PM मोदी को घेरा

Vande Mataram Row: कर्नाटक के कलबुर्गी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। खरगे ने कहा कि सरकार को बेरोजगारी, महंगाई और निवेश जैसे असल मुद्दों पर बात करनी चाहिए।

Vande Mataram Row: कर्नाटक के कलबुर्गी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री के हालिया 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर एतराज जताते हुए खरगे ने कहा कि सरकार को ऐसे नए शब्द गढ़ने के बजाय देश की असल समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता बेरोजगारी, महंगाई, गिरते निवेश और युवाओं के हाथों को काम दिए जाने जैसे गंभीर विषयों पर जवाब चाहती है।

Vande Mataram Row Dimagi Naxals

'दिमागी नक्सल' बयान पर खरगे का तीखा पलटवार

खरगे ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री रोज नए-नए शब्द लेकर आते हैं। अब वे कह रहे हैं 'दिमागी नक्सल', तो इस हिसाब से क्या हम सब 'दिमागी नक्सल' हैं? उन्होंने कहा कि असली मुद्दों को किनारे रखकर 'वंदे मातरम' किसने गाया और किसने नहीं, इस पर राजनीति की जा रही है। उन्होंने बीजेपी से सवाल किया कि वे देश को यह बताएं कि उन्होंने देश के विकास और लोगों के हित के लिए क्या-क्या ठोस काम किए हैं।

End of Feed