'अनुच्छेद 370 की समाप्ति से श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना हुआ पूरा', गृह मंत्री शाह ने जनसंघ के संस्थापक को बताया महान नेता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुखर्जी को देश के महान नेताओं में से एक बताया। दिल्ली में NAFED के ऑक्शन पोर्टल का उद्घाटन करते हुए शाह ने कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी के लिए 23 जून विशेष महत्व रखता है। यह वही दिन है जब देश देश की एकता के लिए मुखर्जी ने अपने प्राणों की आहुति दे दी।'

Amit Shah News: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि उनके योगदान ने देश की एकता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने में अहम भूमिका निभाई। शाह ने मुखर्जी को देश के महान नेताओं में से एक बताया। दिल्ली में NAFED के ऑक्शन पोर्टल का उद्घाटन करते हुए शाह ने कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी के लिए 23 जून विशेष महत्व रखता है। यह वही दिन है जब देश देश की एकता के लिए मुखर्जी ने अपने प्राणों की आहुति दे दी।'

amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

जम्मू-कश्मीर की एक जेल में संदिग्ध हालात में हुई मौत

गृह मंत्री ने कहा कि आज, 23 जून, भारतीय जनता पार्टी से जुड़े मेरे जैसे कई कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही प्रेरणादायक दिन है। इसी दिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश को एकजुट रखने और 'एक राष्ट्र, एक संविधान, एक नेता' के आदर्श को पूरा करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। गृह मंत्री ने कहा कि मुखर्जी की जम्मू-कश्मीर की एक जेल में हिरासत के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी और उन्हें चिकित्सा उपचार भी नहीं मिला था।

End of Feed