केजरीवाल के PA ने मुझे पीटा, AAP सांसद स्वाती मालीवाल का सनसनीखेज आरोप, CM आवास पहुंची दिल्ली पुलिस

Swati Maliwal : आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सनसनीखेज आरोप लगाया है।

Swati Maliwal : आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से यह बड़ी खबर आई है। सूत्रों का कहना है कि मालीवाल के नाम से पुलिस को सुबह 10 बजे कॉल की गई। यह कॉल स्वाती के नंबर से हुई। मालीवाल ने केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कॉल के बाद पीसीआर जब वहां गईं तो वह मौके पर नहीं मिलीं।

swati maliwal

स्वाती मालीवाल।

मालीवाल के फोन से ही दो बार आई कॉल-दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि मालीवाल के मोबाइल नंबर से ही उसके पास कॉल आई थी। पीसीआर पर उनके नंबर से दो बार कॉल आई थी। मालीवाल के सिविल लाइन थाने जाने की बात सामने आई है। यही नहीं स्वाती की पिटाई के वक्त घर पर ही थे केजरीवाल। दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

End of Feed