2016 में जिस पिता पर स्वाति मालीवाल को था गर्व, उसी पर 2023 में लगा दिया यौन शोषण का आरोप- कांग्रेस ने ट्वीट शेयर कर घेरा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 12, 2023, 09:21 PM IST

शनिवार को स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने अपने पिता पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनका यौन शोषण किया था। उन्होंने दावा किया था कि उनके पिता ने कई बार उनका यौन शोषण किया गया था। मारपीट भी करते थे। स्वाति मालीवाल ने यह दावा तब किया है जब उनके पिता इस दुनिया में नहीं हैं।

स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने शनिवार को जिस पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, उसी पिता की तारीफ में कभी वो कसीदें पढ़ा करती थीं। इस आरोप के बाद अब उनके पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं। कांग्रेस की ओर से मालीवाल के ट्वीट के स्क्रीनशॉट को शेयर करके हल्ला बोला गया है।

कांग्रेस का हमला

कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने स्वाति मालीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस AAP को एक-एक करके बेनकाब कर रही है। उन्होंने कहा- "डर तो अब दिल्ली की जनता रही है कि किन पाखंडियों पर विश्वास कर के उन्हें दिल्ली सौंपी! सत्ता का नशा इतना है, छपास की बीमारी इतनी है कि कुछ का कुछ बोल दें।हरियाणा में चुनाव आने को है क्या इसीलिए स्वाति व उनके पति ने अपने फ़ौजी पिता पर अब आरोप लगाए? एक एक कर AAP बेनक़ाब!"

End of Feed