खतरे में है स्वाति मालीवाल की जान, संजय सिंह एक्टिंग करना छोड़ें...स्वाति के पूर्व पति का दावा

नवीन जयहिंद ने कहा कि मालीवाल के साथ जो कुछ भी हुआ वह पहले से ही योजनाबद्ध था और उनसे खुद सामने आकर इसके बारे में बोलने को कहा।

Swati Maliwal Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट की घटना के बीच आरोप-प्रत्यारोप और सफाई का दौर चल रहा है। स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने मंगलवार को दावा किया कि दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख की जान को खतरा है। संजय सिंह को कैमरे के सामने नाटक करना बंद करना चाहिए क्योंकि उन्हें हर चीज की जानकारी है।

Swati Maliwal

स्वाति मालीवाल

नवीन ने कहा, साजिश के तहत हुआ

नवीन जयहिंद ने कहा कि मालीवाल के साथ जो कुछ भी हुआ वह पहले से ही योजनाबद्ध था और उनसे खुद के लिए बोलने का आग्रह किया। एक्स पर एक वीडियो संदेश में नवीन जयहिंद ने कहा, मैं नवीन जयहिंद हूं। कल से मुझे दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ जो हुआ उसके बारे में पत्रकारों के बहुत सारे फोन आ रहे हैं। सबसे पहले मैं यह कहना चाहता हूं कि हम दोनों का चार साल पहले तलाक हो चुका है। पिछले चार साल से उनके संपर्क में नहीं हूं। दूसरा, मैं आपको बताना चाहता हूं कि स्वाति के साथ जो कुछ भी हुआ वह योजनाबद्ध था और उन्हें धमकी दी गई है और उनके साथ कुछ भी हो सकता है।

End of Feed