पुलिस हिरासत में भेजा गया स्वतंत्र भारद्वाज, कल हुई थी बुलंदशहर से गिरफ्तारी; डींगें हांकने का वीडियो वायरल

Swatantra Bhardwaj News: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया।

Swatantra Bhardwaj News: हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट ने पुलिस की हिरासत में भेज दिया है। स्वतंत्र भारद्वाज को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था। जहां कोर्ट ने एक दिन के लिए उसे पुलिस की कस्टडी में भेज दिया। बता दें कि हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज ने अपने भड़काऊ पोस्ट, राजनीतिक करीबी दिखाने और उकसाने वाले बयानों के जरिए सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में प्रशंसक बना लिये थे। लेकिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले एक व्यक्ति के पिता के साथ मारपीट करने की डींगें हांकने का वीडियो वायरल होने के बाद उसकी यही शेखी पुलिस के चंगुल में फंसने का कारण बनी।

End of Feed