Indore छठी बार सबसे साफ शहर, MP का सबसे बढ़िया प्रदर्शन; जानें- Swachh Survekshan में औरों का हाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 09:02 AM IST

Swachh Survekshan 2022: एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में महाराष्ट्र का पंचगनी पहले स्थान पर रहा। इसके बाद छत्तीसगढ़ का पाटन (एनपी) और महाराष्ट्र का करहड़ रहा। लाख से अधिक आबादी की श्रेणी में हरिद्वार गंगा के किनारे बसा सबसे स्वच्छ शहर रहा। एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में मध्य प्रदेश का गाडरवारा सबसे नीचे रहा।

Swachh Survekshan 2022: साफ-सफाई के मामले में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) शहर ने फिर सिक्सर लगाया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में यह शहर लगातार छठी बार सबसे साफ शहर घोषित किया गया, जबकि मध्य प्रदेश (MP) ने स्वच्छता में सबसे बढ़िया प्रदर्शन किया। शनिवार (एक अक्टूबर, 2022) को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 (Swachh Survekshan 2022) के रिजल्ट का ऐलान किया गया, जिसमें इसके अलावा गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) और महाराष्ट्र (Maharashtra) के नवी मुंबई (Navi Mumbai) ने क्रमश: दूसरा और तीसरा पायदान हासिल किया।

Indore MP

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (@MPTourism)

‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022’ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में म.प्र ने पहला स्थान पाया, जिसके बाद छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र का नंबर है। 2021 में छत्तीसगढ़ की पहली रैंक थी। त्रिपुरा 100 से कम शहरी स्थानीय निकायों वाले राज्य की श्रेणी में पहले स्थान पर है और इसके बाद झारखंड और उत्तराखंड हैं। इंदौर और सूरत ने इस साल बड़े शहरों की श्रेणी में अपना टॉप पोजीशन बरकरार रखी, जबकि विजयवाड़ा ने अपना तीसरा स्थान गंवा दिया और यह स्थान नवी मुंबई को मिला।

End of Feed