Defamation Notice: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मानहानि का नोटिस भेजा, जिसमें उनसे 72 घंटे के अंदर सभी कथित सबूत पेश करने की मांग की है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी (फाइल फोटो साभार: ANI)
नोटिस में कहा गया है कि 8 और 9 जनवरी 2026 को ममता बनर्जी ने सार्वजनिक रूप से ऐसे बयान दिए, जिनमें उन्होंने सुवेंदु अधिकारी पर केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मिलकर कथित कोयला घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। अधिकारी का कहना है कि ये आरोप लापरवाह, बेबुनियाद और बिना किसी ठोस सबूत के लगाए गए हैं।
