आज की ताजा खबर,10 जनवरी हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव: पांच दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद ओएनजीसी के गैस कुएं की आग पर काबू; ट्रंप के निशाने पर मेक्सिको, बोले-ड्रग तस्करी नेटवर्क तबाह
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), पीएम मोदी गुजरात यात्रा, सोमनाथ पर्व, ट्रंप, ईरान, आज का मौसम, शीतलहर के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 10 जनवरी से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व और राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे।
आज की ताजा खबर,10 जनवरी हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव: पांच दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद ओएनजीसी के गैस कुएं की आग पर काबू; ट्रंप के निशाने पर मेक्सिको, बोले-ड्रग तस्करी नेटवर्क तबाह
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), पीएम मोदी गुजरात यात्रा, सोमनाथ पर्व, ट्रंप, ईरान, आज का मौसम, शीतलहर के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 10 जनवरी से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व और राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे।
पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी आध्यात्मिक परंपरा का सशक्त प्रतीक है, जिसे देशभर में पूरी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कल रात करीब आठ बजे सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र के दिव्य जाप का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिलेगा।
मुंबई के उपनगर गोरेगांव के भगत सिंह नगर इलाके में शनिवार तड़के एक आवासीय इमारत में आग लग जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह एक मंजिला इमारत राजाराम लेन में स्थित है। मुंबई अग्निशमन विभाग को तड़के तीन बजकर छह मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। अधिकारियों ने बताया कि आग भूतल और पहली मंजिल पर बिजली के तार और घरेलू सामान तक ही सीमित थी।
दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई। मौके पर पहुंचने पर दमकलकर्मियों ने बिजली की आपूर्ति काट दी। अधिकारियों ने बताया कि परिवार के तीनों सदस्यों को ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हर्षदा पावस्कर (19), कुशल पावस्कर (12) और संजोग पावस्कर (48) के रूप में हुई है। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जहां घने कोहरे की चपेट में हैं, वहीं कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की शीतलहरजारी है। कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5°C दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पालम और सफदरजंग हवाई अड्डों पर विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
वेनेजुएला पर कार्रवाई के बाद डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर अब मेक्सिको है। ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन जल्द ही क्षेत्र में ड्रग तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए जमीनी हमले की कार्रवाई शुरू करेगा। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का राज है। यह देखना बहुत ही दुखद है। यह अमेरिका में हर साल 2.5 लाख से 3 लाख लोगों की मौत का कारण बन रहे हैं।'
पांच दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद ओएनजीसी के गैस कुएं की आग पर काबू
कोनासीमा जिले में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के स्वामित्व वाले एक कुएं में लगी आग पर शनिवार सुबह काबू पा लिया गया। कोनासीमा जिले की संयुक्त कलेक्टर टी. निसंथी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आग लगभग शांत हो चुकी है और लपटें उठनी बंद हो गई हैं। गैस कुएं पर लगी आग पर आज (शनिवार) सुबह पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।बता दें कि ओएनजीसी के स्वामित्व वाले ‘मोरी-पांच’ कुएं में गैस रिसाव के बाद पांच जनवरी को दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर मोरी और इरसुमंदा गांवों के पास करीब 25 मीटर के भूभाग में आग भड़क उठी थी और 20 मीटर ऊंची लपटें देखी गईं। कोनासीमा जिले में स्थित इस गैस कुएं का संचालन ओएनजीसी के उत्पादन संवर्धन ठेकेदार (पीईसी) दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा था जो अहमदाबाद की कंपनी है।
घटना के बाद ओएनजीसी के वरिष्ठ प्रबंधन ने संचालन का सीधा नियंत्रण संभाल लिया। ओएनजीसी की संकट प्रबंधन टीम ने करीब पांच दिनों की मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता हासिल की।अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मुंबई में एक मंजिला इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
मुंबई के उपनगर गोरेगांव के भगत सिंह नगर इलाके में शनिवार तड़के एक आवासीय इमारत में आग लग जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह एक मंजिला इमारत राजाराम लेन में स्थित है। मुंबई अग्निशमन विभाग को तड़के तीन बजकर छह मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। अधिकारियों ने बताया कि आग भूतल और पहली मंजिल पर बिजली के तार और घरेलू सामान तक ही सीमित थी।दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई। मौके पर पहुंचने पर दमकलकर्मियों ने बिजली की आपूर्ति काट दी। अधिकारियों ने बताया कि परिवार के तीनों सदस्यों को ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हर्षदा पावस्कर (19), कुशल पावस्कर (12) और संजोग पावस्कर (48) के रूप में हुई है। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।
सरकारी बस में लगी भीषण आग, सुबह सुबह राजधानी में मची अफरा तफ़री
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर मै ओडिशा सरकार की आम बस में अचानक सुबह सुबह भीषण आग लग गई, जिसके बाद इलाके में अफरा तफ़री मच गई। दुर्घटना की सूचना लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बस के गेट से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।सुबह सुबह जब यात्री बैठ कर गाड़ी बस स्टॉप से निकल रही यात्री बस आगजनी का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार राजधानी भुवनेश्वर मै चल रही ओडिशा सरकार की आम बस स्टूडियो चौक में शॉर्ट सर्किट से बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। इसके बाद तुरंत आस पास महजूद लोगों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस बीच आम बस लगभग 45 मिनट तक बीच सड़क पर धू- धू करके जलती रही।
आज की ताजा खबर: हिमाचल के सिरमौर में बस हादसा, पीएम मोदी ने जताया शोक
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हुए बस हादसे में जानमाल के नुकसान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO India) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए संवेदना व्यक्त की।पीएमओ इंडिया ने ट्वीट कर कहा कि सिरमौर में बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। हादसे में अपनों को खोने वाले परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई है।
प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, हादसे में घायल लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर मौजूद हैं और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
आज की ताजा खबर: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जहां घने कोहरे की चपेट में हैं, वहीं कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की शीतलहरजारी है। कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5°C दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पालम और सफदरजंग हवाई अड्डों पर विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
आज की ताजा खबर: अब ट्रंप के निशाने पर मेक्सिको
वेनेजुएला पर कार्रवाई के बाद डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर अब मेक्सिको है। ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन जल्द ही क्षेत्र में ड्रग तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए जमीनी हमले की कार्रवाई शुरू करेगा। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का राज है। यह देखना बहुत ही दुखद है। यह अमेरिका में हर साल 2.5 लाख से 3 लाख लोगों की मौत का कारण बन रहे हैं।'आज की ताजा खबर: आज से गुजरात दौरे पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 10 जनवरी से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व और राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे।पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी आध्यात्मिक परंपरा का सशक्त प्रतीक है, जिसे देशभर में पूरी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कल रात करीब आठ बजे सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र के दिव्य जाप का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिलेगा।
तांबे की प्लेट बताकर पार कर दिया मंदिर का सोना; सबरीमाला मामले में ईडी का बड़ा एक्शन; 21 ठिकानों पर छापेमारी
सुखना झील को और कितना सुखाओगे? सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डर माफिया और नौकरशाहों को फटकारा
PAK की नापाक हरकत, LoC पर हाई-टेक कैमरे लगाते समय की गोलीबारी; भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
पश्चिम बंगाल में बदलेगी सियासत? नितिन नवीन के एक्शन प्लान की पहली झलक, यहीं से शुरू होगी नए अध्यक्ष की सियासी यात्रा
'नरक बन गया है आम भारतीय का जीवन, सत्ता में बैठे लोगों के हाथों बिक चुकी व्यवस्था', सिस्टम पर बरसे राहुल गांधी
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited