PM Modi ने थपथपाई पीठ...CM Yogi ने पहनाया भगवा पटका; आज से बंगाल में सुवेंदु अधिकारी का राज

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में कई यादगार पल देखने को मिले। पीएम नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जबकि सीएम योगी ने सुवेंदु को भगवा पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक माना जा रहा है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में कई भावुक और यादगार पल देखने को मिले। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

suvendu Adhikari Makhanlal Sarkar pm modi cm yogi

सीएम योगी ने सुवेंदु को पहनाया भगवा पटका

सुवेंदु अधिकारी को सीएम योगी ने पहनाया भगवा पटका

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सुवेंदु अधिकारी को भगवा पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। वहीं, पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर पीठ थपथपाई। हालांकि, समारोह का सबसे खास पल तब देखने को मिला जब पीएम मोदी ने मंच पर मौजूद भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार (Makhanlal Sarkar) के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दृश्य ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा होने लगी। माखनलाल सरकार पश्चिम बंगाल, खासकर सिलिगुड़ी और उत्तर बंगाल क्षेत्र में भाजपा के पुराने और सम्मानित नेताओं में गिने जाते हैं।

End of Feed