Suvendu Adhikari: 3, 77 फिर सीधे 207... बंगाल की सत्ता में BJP को कैसे लेकर आए सुवेंदु अधिकारी?

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की राजनीति में साल 2026 एक ऐतिहासिक मोड़ लेकर आया है। 15 साल के ममता बनर्जी के शासन को उखाड़ फेंकने में जिस एक नेता की सबसे बड़ी भूमिका रही, वह हैं सुवेंदु अधिकारी। आइए समझते हैं कि कैसे सुवेंदु ने ममता सरकार के खिलाफ 'चक्रव्यूह' रचा और बीजेपी को बंगाल की सत्ता तक पहुंचाया।

Suvendu Adhikari: "मैं टीएमसी में था, लोग पूछते हैं आपने क्यों छोड़ दिया टीएमसी? मैं तृणमूल में जब तक था, तब तक दीदी की पार्टी थी, लेकिन जब टीएमसी पीसीमनी (बुआ और पैसे) की पार्टी हो गई तो मैंने छोड़ दिया।" कुल्टी की रैली में सुवेंदु ने ये बात कही थी।

suvendu adhikari (4)

सुवेंदु अधिकारी की लीडरशिप में बीजेपी ने बंगाल में दी टीएमसी को मात। AI IMAGE

साल 2020, वो समय जब सुवेंदु अधिकारी को ममता बनर्जी का नंबर टू कहा जाता था, लेकिन पार्टी में अभिषेक बनर्जी के बढ़ते प्रभाव ने उनको धीरे-धीरे हाशिए पर पहुंचा दिया। यह बात सुवेंदुको पता चली, और उसके बाद 2021 के चुनाव के ठीक पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। हालांकि, साल 2021 में बीजेपी 77 सीटों पर सिमट गई थी। इससे पहले साल 2016 चुनाव में बीजेपी महज 3सीटें ही जीत सकी थी।

End of Feed