Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कोलकाता में केंद्रीय बलों की तत्काल तैनाती की मांग की, ताकि मोमिनपुर हिंसा के मद्देनजर कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। बीजेपी नेता ने कहा कि हमने बंगाल के राज्यपाल और गृह मंत्री को मोमिनपुर झड़पों के सबूत के साथ एक पत्र लिखा है। पत्र में बीजेपी ने हिंसा को लेकर तीन मांगें रखी हैं।
पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी। (File Photo)
मोमिनपुर हिंसा के पीछे अलकायदा और आईएसआईएस- सुवेंदु अधिकारी
I have written to Hon'ble Union Home Minister Shri @AmitShah Ji & Hon'ble Governor Shri La Ganesan Ji requesting th… t.co/xK0xNib8n1
— ANI (@ANI) Oct 9, 2022
5,000 हिंदू कोलकाता से भाग गए- सुवेंदु अधिकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि कोलकाता के मोमिनपुर इलाके में रविवार की हिंसा के पीछे अल कायदा और आईएसआईएस है। साथ ही कहा कि 5,000 हिंदू कोलकाता से भाग गए हैं। मैं कोलकाता के पुलिस कमिश्नर को चुनौती दे रहा हूं कि कम से कम आपके तीन अधिकारी इस घटना में घायल हुए हैं। आईपीएस के तीन अधिकारी अस्पताल में हैं।
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि आपने क्षेत्र में बीजेपी नेताओं के एंट्री पर रोक लगा दी है और इंटरनेट पर बैन लगा दिया है। आपने हमारे प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। अब आप समझ सकते हैं कि आपने अपने मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना है। इन्होंने आगजनी और तोड़फोड़ की है। हम नहीं चाहते कि बंगाली हिंदू अब पलायन करें। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ट्वीट कर कहा कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, क्योंकि हिंदुओं के घरों पर हमला हो रहा है।
वहीं बीजेपी पर राज्य का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सौगात राय ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सभी जरूरी कदम उठाए। साथ ही कहा कि बीजेपी को हर घटना का राजनीतिकरण करना बंद करना चाहिए।
