कांग्रेस के अध्यक्ष को लेकर आज खत्म होगा सस्पेंस, खड़गे या थरूर में से एक संभालेंगे पार्टी की कमान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 12:02 AM IST

Congress President Election: मतदान के बाद कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने सोमवार को बताया था कि करीब 96 प्रतिशत मतदान हुआ। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर इस चुनाव में उम्मीदवार हैं। गांधी परिवार से करीबी और कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थन के चलते खड़गे की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. कांग्रेस के अध्यक्ष को लेकर आज खत्म होगा सस्पेंस
  2. खड़गे या थरूर में से कोई एक बनेगा पार्टी का नया अध्यक्ष
  3. अध्यक्ष पद के सोमवार को हुआ था मतदान

Congress President Election: कांग्रेस पार्टी को आज अपना नया अध्यक्ष मिलेगा। आज अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणा होगी, जिसके बाद 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष बनेगा। मतगणना आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। देश के सभी मतदान केंद्रों से मतपेटियां कांग्रेस मुख्यालय लाई गईं हैं और इन्हें स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है।

kharge and tharoor

खड़गे या थरूर में से कोई एक आज बनेगा पार्टी अध्यक्ष। (File Photo)

कांग्रेस को आज मिलेगा अपना नया अध्यक्ष

मतगणना के मौके पर अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवारों के एजेंट के अलावा उनके समर्थक भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट्स ने सोमवार को पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान किया था।

End of Feed