फ्रांस से 300 लोगों के साथ विमान मुंबई पहुंचा, 'मानव तस्करी' के शक में जांच के लिए कई दिन से था खड़ा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2023, 07:01 AM IST

यात्रियों में एक 21 महीने का बच्चा और 11 नाबालिग शामिल हैं जिन्हें विशेष प्रशासनिक देखभाल में रखा गया है। कई यात्रियों ने फ्रांस में ही आश्रय के लिए अनुरोध किया है।

मानव तस्करी के संदेह में जांच के लिए फ्रांस में कई दिनों तक रोककर रखा गया यात्री विमान मंगलवार तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा। रोमानिया के इस विमान में करीब सवार करीब 300 लोगों में ज्यादातर भारतीय हैं। मानव तस्करी की संदेह में चार दिन पहले इस विमान को फ्रांस में रोक लिया गया था। इससे पहले वैट्री हवाई अड्डे के बाहर ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के संवाददाताओं ने चालक दल और लगभग 200 अन्य लोगों के विमान में चढ़ने के बाद ‘लीजेंड एअरलाइंस ए340’ को उड़ान भरते देखा।

france plane

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

सूत्रों के मुताबिक, फ्रांसीसी अधिकारियों की ओर से हिरासत में लिए जाने के तीन दिन बाद 300 से अधिक यात्रियों को लेकर एक विमान के सोमवार देर रात को मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है। वैसे, इससे पहले विमान अपराह्न दो बजकर 20 मिनट पर मुंबई में उतरने वाला था।

End of Feed