MP Election 2023: मध्य प्रदेश में आज चुनाव हुए तो किसकी बनेगी सरकार, जानिए क्या कहता है ताजा सर्वे

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 28, 2023, 07:06 AM IST

ABP News-C Voter Survey on MP : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य की जनता क्या सोच रही है और वह इस बार किसे मौका देगी इसे लेकर एबीपी-सी वोटर ने एक सर्वे किया है। यह सर्वे 26 मई से 26 जून के बीच 17,113 लोगों पर किया गया। सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी रखा गया है।

ABP News-C Voter Survey on MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है, इसकी तैयारी में सभी दल जुट गए हैं। एमपी में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच होता आया है। इस बार भी असली चुनावी लड़ाई इन दोनों ही पार्टियों के बीच है। दोनों ही दल अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं। चुनावों को लेकर राज्य की जनता क्या सोच रही है और वह इस बार किसे मौका देगी इसे लेकर एबीपी-सी वोटर ने एक सर्वे किया है। यह सर्वे 26 मई से 26 जून के बीच 17,113 लोगों पर किया गया। सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी रखा गया है।

flag

एमपी में इस साल होंगे विधानसभा चुनाव।

दोनों ही पार्टियों को मिल सकते हैं 44 फीसदी वोट

इस सर्वे में दिलचस्प बातें सामने आई हैं। सर्वे के मुताबिक दोनों ही पार्टियों को 44 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को दो प्रतिशत एवं अन्य दलों एवं निर्दलीयों को करीब 10 फीसदी वोट मिल सकता है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 36.4 प्रतिशत वोट और 2013 के चुनाव में 41.4 फीसदी वोट मिले थे। सर्वे में इस बार में भाजपा के वोट शेयर में कमी आने का अनुमान जताया गया है। भगवा पार्टी का वोट शेयर 44.9 फीसदी से 41.3 प्रतिशत पर आ सकता है।

End of Feed