मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा, सूरत सेशंस कोर्ट का बड़ा फैसला

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 23, 2023, 11:45 AM IST

Surat court verdict on Modi surname: मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सूरत सेशंस कोर्ट ने दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई है। 2019 में कर्नाटक के कोलार में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि आखिर सभी चोरों के सरनेम में मोदी ही क्यों। उनके इस बयान पर सूरत वेस्ट से विधायक रहे पूर्णेश मोदी ने केस किया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा
  • 2019 में कर्नाटक के कोलार में दिया था बयान
  • 'सारे चोर मोदी सरनेम वाले ही क्यों' पर सजा

Surat court verdict on Modi surname: सूरत सेशंस कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी (defamation case) को दो साल की सजा सुनाई गई है। बता दें कि 2019 में कर्नाटक के कोलार में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि आखिर सभी चोरों के सरनेम में मोदी ही क्यों। सूरत वेस्ट से बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ केस किया था। इससे पहले पिछले शुक्रवार को यानी 17 मार्च को दोनों पक्षों की दलील पूरी हो गई थी और 23 मार्च को फैसला सुनाने का दिन अदालत ने तय किया।अदालत ने जब राहुल गांधी से कहा कि इस मामले में दोषसिद्धि हुई है, आपका क्या कहना है। राहुल गांधी बोले कि वो लोगों के नेता हैं, जो भी कुछ वो लोगों की आवाज थी। उनके बयान से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन अभियोजन पक्ष ने राहुल गांधी को अधिकतम सजा सुनाए जाने की अपील की है।

rahul gandhi tumkur

राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद

अदालत के फैसले पर केंद्रीय मंत्री क्या बोले

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी जो कुछ बोलते हैं उससे नुकसान होता है। कांग्रेस के ही नेताओं ने बताया कि राहुल जी जो कुछ बोलते हैं उससे नुकसान हो गया। वो अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं। लोकतंत्र में हर एक राजनीतिक शख्सियत को अपनी बात कहने का अधिकार है। लेकिन यह तो देखना ही होगा कि बयानों से किस तरह का असर पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि अदालत ने भी माना है कि 2019 में राहुल गांधी ने जो बयान दिया उसे सही नहीं माना। यही नहीं राहुल गांधी को लोकतंत्र की अदालत में माफी मांगना चाहिए।

क्या है पूरा मामला

  • कर्नाटक के कोलार में आम चुनाव 2019 में प्रचार के दौरान मोदी सरनेम पर राहुल गांधी ने की थी टिप्पणी।
  • राहुल गांधी ने कहा था कि आखिर सभी चोरों के सरनेम मोदी ही क्यों होते हैं।
  • बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई थी
  • बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने एक खास समाज के लिए अपमानजनक बताया था।
  • उन्होंने सूरत में इस संबंध में केस दर्ज कराया।

End of Feed