भोपाल गैस कांड के कचरे के निपटान में हस्तक्षेप नहीं करेगा सुप्रीम कोर्ट, कचरा जलाने के पहले परीक्षण की तैयारी शुरू

Bhopal Gas Tragedy: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि वह यूनियन कार्बाइड प्लांट में कचरे के निपटान से संबंधित मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगा, क्योंकि इस मामले की निगरानी पहले से ही मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय कर रहा है। उपरोक्त टिप्पणी करने के बाद, जस्टिस बीआर गवई और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने याचिका का निपटारा कर दिया।

Bhopal Gas Tragedy: मध्यप्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पीथमपुर की एक अपशिष्ट निपटान इकाई में भोपाल के यूनियन कार्बाइड कारखाने के 337 टन कचरे में से 10 टन कचरे को परीक्षण के तौर पर भस्म किए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उच्चतम न्यायालय ने 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के लिए जिम्मेदार कारखाने के कचरे को धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थानांतरित कर उसका निपटान करने के मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया।

Supreme Court

यूनियन कार्बाइड प्लांट में कचरे के निपटान से संबंधित मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगा सुप्रीम कोर्ट

न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति ए जी मसीह की पीठ ने ‘यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड’ के संयंत्र से निकले अपशिष्ट के निपटान के बृहस्पतिवार को होने वाले परीक्षण पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने कचरे के निपटान का विरोध करने वाली नागरिक संस्थाओं के सदस्यों सहित पीड़ित पक्षों से इस मामले में सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के पास जाने को कहा है। इंदौर संभाग के आयुक्त दीपक सिंह ने शीर्ष अदालत के इस रुख के बाद कहा कि पीथमपुर की अपशिष्ट निपटान इकाई में यूनियन कार्बाइड कारखाने के कचरे को जलाने के पहले परीक्षण की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक इस परीक्षण के पहले चरण में 10 टन कचरा जलाया जाएगा।

End of Feed