देश

RG Kar Case: 7 माह से पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार, PM को भेजा ईमेल; कहा- हम नहीं चाहते थे CBI केस लें

RG Kar Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी और इस मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, लेकिन सात माह बीत जाने के बावजूद पीड़ित परिवार को अभी भी न्याय का इंतजार है। पीड़िता के पिता ने बताया कि हम सीबीआई निदेशक और सुप्रीम कोर्ट के वकील से मिलने आए हैं। हम न्याय की भीख मांग रहे थे, लेकिन अब हम इसके लिए लड़ रहे हैं...

Image

आरजी कर मेडिकल कॉलेज (फाइल फोटो)

RG Kar Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी और इस मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, लेकिन सात माह बीत जाने के बावजूद पीड़ित परिवार को अभी भी न्याय का इंतजार है। इस बीच, पीड़िता के माता-पिता गुरुवार को सीबीआई निदेशक से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे।

पीड़िता के पिता ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में अपना दुख जाहिर करते हुए कहा कि 7 माह बीत चुके हैं। अभी तक न्याय नहीं मिला है। हम सीबीआई निदेशक और सुप्रीम कोर्ट के वकील से मिलने आए हैं। हम न्याय की भीख मांग रहे थे, लेकिन अब हम इसके लिए लड़ रहे हैं...

पीड़ित परिवार ने PM को भेजा ईमेल

पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए प्रधानमंत्री को एक ईमेल भेजा। पीड़िता के पिता ने बताया कि हमने प्रधानमंत्री को एक ईमेल भी भेजा है और जल्द ही हम इसे सार्वजनिक करेंगे। हम चाहते हैं कि लोगों को पता चले कि टैक्सपेयर्स के पैसे का दुरुपयोग कैसे किया जा रहा है...

उन्होंने कहा कि दो अन्य आरोपियों को जमानत मिल गई है। सीबीआई ने अदालत में कहा है कि वे चार्जशीट दाखिल नहीं करेंगे... हम नहीं चाहते थे कि सीबीआई मामले को अपने हाथ में लें, लेकिन कोर्ट ने उन्हें मामला सौंप दिया... हमें मृत्यु प्रमाण पत्र तक नहीं मिला है, क्योंकि दस्तावेजों में कई विसंगतियां हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article