अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी जमानत? 10 मई को फैसला सुनाएगी अदालत; जानें बड़ी बातें

SC on Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आगामी 10 मई को बड़ी राहत मिल सकती है। सीएम केजरीवाल की अंतरिम जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट इस दिन आदेश पारित करेगा। बता दें, दिल्ली की एक अदालत ने बीते मंगलवार को धनशोधन मामले में केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ा दी है।

Delhi News: क्या अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिलने वाली है, क्या वो जेल से बाहर आने वाले हैं, क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलेगी, ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि देश की सर्वोच्च अदालत कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत को लेकर 10 मई को अपना आदेश सुनाएगी।

SC on CM Kejriwal

अरविंद केजरीवाल पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई।

केजरीवाल की जमानत याचिका पर 10 मई को सुनवाई

गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई कर रही पीठ की अध्यक्षता करने वाले न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने कहा, 'हम शुक्रवार को अंतरिम आदेश (अंतरिम जमानत पर) सुनाएंगे। गिरफ्तारी को चुनौती देने से जुड़े मुख्य मामले पर उस दिन सुनवाई भी होगी।' न्यायमूर्ति खन्ना बुधवार को न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी के साथ एक अलग पीठ में बैठे थे। उन्होंने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू की ओर से केजरीवाल की याचिका को सूचीबद्ध किये जाने के मामले में पूछे जाने पर यह टिप्पणी की।

End of Feed