NEET Protest: छात्र प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई; CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ सुनेगी दलीलें

20 जुलाई को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में निकाले गए संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े थे।

नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान पुलिस द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप वाली दो याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी।

सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट

इससे पहले, 24 जुलाई को वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने मामले का उल्लेख करते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की थी। उन्होंने अदालत से कहा था कि देशभर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग किया गया और इस संबंध में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं। इसके बाद शीर्ष अदालत ने 27 जुलाई को सुनवाई की तारीख तय की थी।

End of Feed